इंफाल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों को किया संबोधित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Sentinels
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इंफाल में आज सेना और असम राइफल्स के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और जवानों से बातचीत कर उनका हाल भी जाना। उन्होंने असम राइफल्स और भारतीय सेना की 57वीं माउंटेन डिवीजन के जवानों को संबोधित करते हुए बताया कि मैंने सैन्य बलों में शामिल होने के लिए परीक्षा भी दी थी। उन्होंने कहा, मैं बचपन में सेना में भर्ती होना चाहता था।
