रक्षा मंत्री बोले- सुरक्षित पहुंचा राफेल, अब देश के दुश्मनों को सोचना होगा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश को फाइटर्स प्लेन राफेल के अंबाला में सुरक्षित तरीके से लैंड करने की जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने वायुसेना को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, 'अब देश के दुश्मनों को सोचना होगा। भारत में राफेल लड़ाकू विमानों का पहुंचना देश के सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है। यह मल्टीरोल एयरक्राफ्ट निश्चित तौर पर देश की वायुसेना की ताकत को बढ़ाएंगे।'