दिल्ली में 24 घंटे की बारिश ने एक साथ तोड़े दो रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The hindu
दिल्ली में 24 घंटे हुई बारिश ने एक साथ दो रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अक्टूबर में जहां अब तक बारिश का 61 साल का रिकॉर्ड टूटा है, वहीं एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश भी 65 साल दर्ज की गई है। इस बार अक्टूबर में 94.6 मिमी बारिश हुई। बता दें पिछला रिकॉर्ड 1960 में 93.4 मिलीमीटर का था। वर्ष 1954 में 238.2 मिलीमीटर वर्षा का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड रहा है।
