दिल्ली बना शस्त्र लाइसेंस के लिए स्मार्ट कार्ड पेश करने वाला पहला राज्य
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: hindustan news hub
दिल्ली शस्त्र लाइसेंस के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। बुधवार को दिल्ली पुलिस के 75वें स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बकायदा शस्त्र का 'स्मार्ट कार्ड' और 'शस्त्र मोबाइल एप' लॉन्च किया। गौरतलब है कि शस्त्र मोबाइल एप को 'ई-बीट बुक' से जोड़ा गया है। बता दें किसी भी समय पुलिस अधिकारी लाइसेंस धारकों की जांच कर सकेंगे।
