दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट, यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यमुना का जलस्तर शुक्रवार देर रात 205.65 मीटर पहुंच गया। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार शाम तक यमुना के जलस्तर में करीब एक मीटर की और बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट घोषित कर दिया है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हथिनीकुंड बैराज से यमुना में एक लाख क्यूसेक से अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।