दिल्ली में सैलून ने महिला मॉडल का हेयर स्टाइल बिगाड़ा, देना होगा दो करोड़ का मुआवजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: THe Quint
दिल्ली के पांचसितारा होटल स्थित सैलून को एक मॉडल के गलत बाल काटना काफी महंगा पड़ गया। अब एनसीडीआरसी ने उस लक्जरी होटल की चेन को महिला को दो करोड़ रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया। बता दें दिल्ली स्थित होटल के सैलून में न सिर्फ महिला के गलत बाल काटे, बल्कि बालों का उपचार भी गलत तरीके से किया जिससे महिला का एक शीर्ष मॉडल बनने का सपना टूटा।
