अजय मिश्र टेनी को ब्लैकमेल करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 5 लोग किए गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: TV9 Hindi
लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी आशीष मिश्रा के पिता और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को ब्लैकमेल किया जा रहा था। अब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। स्टाफ से शिकायत मिली थी कि पैसे के लिए फोन आए थे। नोएडा से 4 और दिल्ली से 1 आरोपी समेत कुल 5 लोग रंगदारी के लिए कॉल करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए।
