दिल्ली पुलिस ने 60 करोड़ की हेरोइन व अफीम के साथ दो दबोचे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ABP Live
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मणिपुर के रास्ते दरभंगा बिहार के रास्ते लाई जा रही हेरोइन व अफीम के साथ तस्कर गैंग के दो सदस्यों को दबोचा। उनसे 10 किलो हेरोइन और 10 किलो अफीम बरामद की गई है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान बिहार निवासी अभिषेक राजा और निजामुद्दीन के रूप में हुई है।
