x

दिल्ली पुलिस ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का किया खुलासा, व्हाट्सएप ग्रुप में होता था जिस्म का सौदा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

राजधानी दिल्ली के आईजीआई थाना पुलिस ने एरोसिटी इलाके में स्थित एक होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल वेश्यावृति के रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो महिला और दो दलाल शामिल हैं। गैंग व्हाट्स ग्रुप के जरिए लोगों से संपर्क करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बीस हजार रुपये और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।