दिल्ली पुलिस का खुलासा- AAP सदस्य है शाहीन बाग में फायरिंग करने वाला कपिल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दिल्ली के शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले शख्स कपिल गुर्जर के आम आदमी पार्टी से जुड़े होने का दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया। कपिल के पिता गजे सिंह भी आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। कपिल ने बताया उसने और उसके पिता ने 2019 में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। कपिल फिलहाल क्राइम ब्रांच की एसआईटी की कस्टडी में है। वहीं पुलिस की जांच अभी भी जारी है।