सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली सरकार ने सभी स्कूल अगले आदेश तक किये बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Hindu
दिल्ली में प्रदूषण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद प्रदेश सरकार ने गुरुवार को राज्य में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिये है। प्रदेश के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यह जानकारी दी। दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इस कारण बच्चों की सेहत को देखते हुए स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया।
