दिल्ली में 29 नवंबर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल-डीजल वाहनों का 3 दिसंबर तक दिल्ली में प्रवेश वर्जित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: wikipedia
आज दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और सभी तरह के शिक्षण संस्थान 29 नवंबर से दोबारा खुलेंगे। बकौल राय, हमने अपनी बैठक में फैसला लिया है कि सभी सीएनजी व इलेक्ट्रिक वाहनों को दिल्ली की सीमा में 27 नवंबर से प्रवेश दिया जाएगा। वहीं सीएनजी व इलेक्ट्रिक के अलावा सभी तरह के वाहनों का 3 दिसंबर तक दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा।
