दिल्ली में 122 साल में सबसे अधिक बारिश, आज से यलो अलर्ट जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते दो दिनों की बारिश ने दिल्ली में नया रिकॉर्ड बना दिया है। रविवार सुबह तक 88.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जो बीते 122 सालों में जनवरी में सबसे अधिक है। बता दें इससे पहले अब तक का सबसे अधिकतम रिकॉर्ड 1989 में 79.3 मिलीमीटर बारिश का है। मौसम विभाग ने सोमवार से यलो अलर्ट जारी करते हुए सप्ताह भर तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई।
