दिल्ली हिंसा: इन पिता-पुत्र ने दंगों में बचाई 70 मुसलमानों की जान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान गोकुलपुरी इलाके में भड़की हिंसा में बाप-बेटे की जोड़ी ने हिंसक भीड़ से कई लोगों की जान बचाई। जानकारी के मुताबिक मोहिंदर सिंह ने अपने बेटे की मदद से अपने दुपहिया वाहनों पर गोकुलपुरी बाजार से करीब 70 मुसलमानों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मोहिंदर सिंह ने बताया, 'हमने गोकुलपुरी से कर्दमपुरी इलाके तक 20 चक्कर लगाए। दंगे में फंसे हुए लोग डरे हुए थे।'