Delhi Violence: सीएम केजरीवाल के आवास का छात्रों ने किया घेराव, 30 के करीब हिरासत में
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
उत्तर पूर्वी दिल्ली में CAA को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बीच बीती रात जामिया मिलिया इस्लामिया के स्टूडेंट्स ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव किया। जिसके बाद करीब 30 छात्रों को हिरासत में लिया गया। जानकारी के मुताबिक ये लोग दिल्ली हिंसा में सख्त कार्रवाई और शांति बहाल करने की मांग कर रहे थे। छात्रों को हटाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।