दिल्ली का पहला ओमिक्रॉन मरीज हुआ स्वस्थ, अस्पताल से दो सप्ताह बाद डिस्चार्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली का पहला ओमिक्रॉन मरीज स्वस्थ हुआ। लोकनायक अस्पताल से दो सप्ताह बाद उसे छुट्टी मिली। डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल मरीज को एक सप्ताह के लिए दिल्ली में ही रहने की सलाह दी गई है। ताकि किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति में उसे तत्काल उपचार मिल सके। पांच दिसंबर को तंजानिया से दिल्ली लौटा रांची निवासी 37 वर्षीय मरीज इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संक्रमित मिला था।
