डेल्टा वैरिएंट अब भी चिंता का सबब, 41 हजार संक्रमित मिले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में 1,15,101 सैंपल की जीनोम सीक्वेसिंग करने में कामयाबी मिली। इनमें से 45,394 में गंभीर श्रेणी के म्यूटेशन, 41 हजार नमूनों में डेल्टा और डेल्टा प्लस जैसे आक्रामक म्यूटेशन, 28,820 में डेल्टा, 5,450 में डेल्टा प्लस और 6,611 में एवाई श्रेणी के म्यूटेशन मिले। देश में वायरस के 296 स्वरूप मिल चुके हैं। अल्फा, बीटा, गामा, कप्पा जैसे वैरिएंट अब दिख नहीं रहे हैं। हालांकि, डेल्टा वैरिएंट के 25 से अधिक म्यूटेशन मिले हैं।
