कनाडा के भगवद गीता पार्क में तोड़फोड़, भारतीय समुदाय ने की जांच की मांग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: abplive
भारत ने कनाडा के ओन्टेरियो राज्य में भगवद गीता पार्क में तोड़फोड़ की निंदा की। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने इसे हेट क्राइम बताकर जांच की मांग की। ब्रैम्पटन शहर के पार्क को पहले ट्रॉयर्स पार्क के नाम से जाना जाता था। बाद में इसका नाम बदलकर श्री भगवद गीता पार्क कर दिया गया और 28 सितंबर को अनावरण किया गया। रविवार को उपद्रवियों ने पार्क का साइन बोर्ड तोड़ा।
