मंत्री अजय मिश्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 6 घंटे होगा प्रदर्शन, 4 ट्रेनों का रूट बदला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian express
लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन जारी है। इसी कड़ी में आज किसान गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र 'टेनी' की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में यूपी समेत देशभर में छह घंटे (सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक) के लिए रेल रोकेंगे। इस प्रदर्शन का असर उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में व्यापक रूप से देखने को मिल सकता है। रेल रोकने के ऐलान के बाद से पुलिस-प्रशासन अलर्ट है।
