हरियाणा में डेंगू का कहर: पिछले साल के मुकाबले दो गुना मरीज, अर्द्धसैनिक बल के 26 जवान पीड़ित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा में रोजाना डेंगू के औसतन 70 मरीज मिल रहे हैं। सिरसा के ऐलनाबाद हलके के उपचुनाव ड्यूटी में आए अर्द्धसैनिक बल के 26 जवान डेंगू से पीड़ित हुए। गुरुवार रात को विधायक गोपाल कांडा के नजदीकी हलोपा नेता इंद्रोश गुज्जर की 9 वर्षीया बेटी की डेंगू से मौत हुई। 2020 में डेंगू के कुल 1,377 मामले थे, जबकि इस बार अब तक 2,646 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
