यूपी के कई जिलों में फैला डेंगी-वायरल का प्रकोप, 100 से ज्यादा मौतें, फिरोजाबाद में ही 75 ने तोड़ा दम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डेंगी-वायरल के प्रकोप ने सुहागनगरी को अपनी चपेट में ले लिया। बुखार से तड़पते बच्चे मां-बाप के हाथों में दम तोड़ रहे हैं। फिरोजाबाद में शासन-प्रशासन की पूरी ताकत झोंकने के बाद भी वायरल संक्रमण और डेंगी कमजोर होने का नाम नहीं ले रहा। फिरोजाबाद में मरने वालों का आंकड़ा 75 तक पहुंचा। जिसकी पुष्टि खुद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। यूपी में आंकड़ा 100 के करीब पहुंच गया।
