उत्तर भारत में इस हफ्ते घना कोहरा छाए रहने और भीषण शीतलहर के आसार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में इस हफ्ते घना कोहरा छाए रहने और भीषण शीतलहर के आसार हैं। साथ ही, पश्चिमोत्तर भारत के ज्यादातर इलाके शीलहर की चपेट में रहेंगे। जबकि, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और यूपी में अगले दो-तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। मैदानी इलाकों, पश्चिमोत्तर और निकटवर्ती मध्य भारत के क्षेत्रों में अगले दो दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट होगी।
