दिल्ली में घना कोहरा छाया, दृश्यता भी काफी घटी, यलो अलर्ट जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म हुई और दिल्ली में घना कोहरा छाया। इस दौरान सड़कों पर दृश्यता भी काफी घटी। बता दें एनसीआर में कल देर रात और आज तड़के से ही कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही देश के इन हिस्सों में ठंड भी काफी होगी।
