x

पाबंदी के बावजूद जमकर चले पटाखे, सांस लेने लायक नहीं रही हवा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Twitter

राजधानी दिल्ली में दिवाली पर प्रतिबंध के बावजूद जमकर पटाखे चले और अगली सुबह हवा सांस लेने के लायक नहीं रही। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के अनुसार, गुरुवार रात से ही दिल्ली की हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने लगी थी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास गुरुवार रात हवा में PM2.5 का स्तर 389 µg/m3 था, जो शुक्रवार रात 1 बजे बढ़कर 1,553 µg/m3 हो गया। यह 60 µg/m3 के सुरक्षित स्तर से लगभग 26 गुना अधिक था।