महामारी के बावजूद नौकरी बदलना चाह रहे देश के 82% पेशेवर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लिंक्डइन की ओर से किए गए एक सर्वे के मुताबिक, महामारी के बावजूद, भारत में 82 फीसदी पेशेवर अपनी नौकरी बदलने पर विचार कर रहे हैं। सर्वे में देशभर के 1,111 पेशेवरों की राय शामिल है। इस सर्वे के मुताबिक, 30 फीसदी नौकरीपेशा खराब कार्य-जीवन संतुलन, 28 फीसदी अपर्याप्त आय और 23 फीसदी करियर ग्रोथ के लिए अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर नई नौकरी पाने का विचार कर रहे हैं
