बांग्लादेश में श्रद्धालुओं की नाव डूबी, 24 लोगों की मौत, 30 लापता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बांग्लादेश में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव डूबने से 24 लोगों की मौत हुई। पंचगढ़ जिले के कोरोटोआ नदी में यह हादसा हुआ। इस दौरान 30 लोग लापता हुए। दरअसल, यहां दुर्गा पूजा से एक दिन पहले महालया उत्सव मनाया जाता है। उसी के लिए ये लोग प्रसिद्ध बिदेशरी मंदिर जा रहे थे। मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। अब तक कुल 60 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
