ट्रैक्टर ट्राली से श्रद्धालु मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन की परिक्रमा कर लौट रहे थे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Jagran
आगरा-दिल्ली हाईवे पर रैपुराजाट गांव के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से स्विफ्ट डिजायर कार घुस गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत गई। दोनों वाहनों में सवार 28 लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर से श्रद्धालु मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन की परिक्रमा कर लौट रहे थे। घायलों को फरह सीएचसी में भर्ती कराया है।
