13 दरवाजे से अयोध्या के राम मंदिर में प्रवेश करेंगे श्रद्धालु
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल में कुल 14 दरवाजे होंगे। प्रथम तल पर गर्भगृह होगा, जहां रामलला विराजमान होंगे। उस दरवाजे को छोड़कर 13 दरवाजे श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए होंगे। इन दरवाजों की डिजाइन और धातुओं का चयन हो चुका है। बता दें कि मंदिर का प्रथम तल जनवरी 2024 में राम भक्तों को दर्शन के लिए खोला जा सकता है।
