केदारनाथ के गर्भगृह में अब प्रवेश नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: New Indian Express
उत्तराखंड में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने सोमवार को भारी भीड़ के मद्देनजर केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर फिलहाल रोक लगा दी। 2 माह के मानसून सीजन के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी के बाद अब फिर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ चारों धाम में उमड़ रही है। मानसून से पहले भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के चलते ऐसी ही रोक लगाई गई थी।
