डीजीसीए ने एयर इंडिया को जारी किया कारण बताओ नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: latestly
डीजीसीए ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस पिछले महीने पेरिस-नई दिल्ली उड़ान में यात्रियों के दुर्व्यवहार की दो घटनाओं को लेकर था। छह दिसंबर 2022 को हुई पहली घटना में एक यात्री को टॉयलेट में धूम्रपान करते पकड़ा गया। वो नशे में था और उसने क्रू मेंबर्स की बात नहीं मानी। दूसरी घटना महिला यात्रा के कंबल पर एक यात्री द्वारा पेशाब करने से जुड़ी है।
