x

तानाशाह किम जोंग उन की बहन ने साउथ कोरिया को दी धमकी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Bloomberg

किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया "सैन्य टकराव" शुरू करता है, तो उनका देश परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने कहा कि, "अगर दक्षिण कोरिया सैन्य टकराव में शामिल होता है, तो हमारे परमाणु बलों को अनिवार्य रूप से अपना कर्तव्य निभाना होगा।" उन्होंने दक्षिण कोरिया की सेना के लिए कहा कि हम उन्हें अपने सशस्त्र बलों के लेवल का नहीं मानते।