डीजल के दामों में फिर तेजी, दिल्ली में 11 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
तेल कंपनियों ने डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। जिसके बाद दिल्ली में डीजल 11 पैसे महंगा होकर 81.05 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हालांकि आज पेट्रोल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। इससे पहले रविवार को भी डीजल की कीमत में 16 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं।