x

चंद्रमा की सतह और अलग-अलग गहराई पर तापमान में अंतर, चंद्रयान-3 ने पहला ऑब्जर्वेशन भेजा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे चास्टे पेलोड ने चांद की सतह का पहला ऑब्जर्वेशन भेजा है। इसके मुताबिक, चंद्रमा की सतह और अलग-अलग गहराई पर तापमान में काफी अंतर है। सतह का तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, 8 सेंटीमीटर की गहराई में तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रज्ञान रोवर में 10 सेंसर लगे हैं, जो 10 सेंटीमीटर की गहराई तक तापमान माप सकते हैं।