रूस से तेल आयात प्रतिबंध पर यूरोपीय यूनियन में मतभेद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रूस से तेल आयात प्रतिबंध का हंगरी खुलकर विरोध कर रहा है। प्रधानमंत्री विक्टोर ओरबन ने कहा कि, उन्हें नहीं लगता कि इस मामले पर आज की बैठक में चर्चा होगी। 27 यूरोपीय देशों के नेताओं की बैठक से पूर्व उन्होंने कहा, मुझे अगले 48 घंटे में भी इस पर किसी फैसले की उम्मीद नहीं है, लेकिन विश्वास है, यह संभव है। किसी भी प्रतिबंध पर सभी यूरोपीय कमीशन देशों का एकमत होना जरूरी है।
