डिंडा ने कहा- कोरोना की तरह आए गेंदबाजी कोच, टीम छोड़ने पर मजबूर किया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने बंगाल रणजी टीम से अलग होने का फैसला लिया है। डिंडा ने टीम छोड़ने के लिए गेंदबाजी कोच रणदेव बसु को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, 'रणदेव मेरे जीवन में कोरोना वायरस की तरह है। उसके कारण मुझे टीम छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। मैंने पहले ही कहा था कि वे कोच बने रहेंगे तो मैं बंगाल के लिए आगे नहीं खेलूंगा।'