पूर्व महिला कर्मचारी का खुलासा- रिसॉर्ट में लड़कियां लाता था पुलकित आर्य, लड़कियों से होती थी बदसलूकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: jai bharat
अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब उत्तराखंड के उस रिसॉर्ट में काम कर चुकी पूर्व महिला कर्मचारी ने बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि रिसॉर्ट का मालिक पुलकित आर्य और अंकित गुप्ता लड़कियों से बदसलूकी करते थे। पूर्व कर्मचारी बोली, 'दोनों लोग रिसॉर्ट में लड़कियां लाते थे, वहां वीआईपी भी आते थे। घिनौनी हरकतें होती थीं।' पूर्व महिला कर्मचारी के पति पर चोरी का आरोप लगाकर वहां से निकाला गया था।
