वन विभाग की लापरवाही, बुजुर्ग हाथी को जंगली हाथी से भिड़ाया; मौत, स्मारक बनेगा
Shortpedia
Content Team![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2023/12/07/1701945257.jpeg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: newsbyte
कर्नाटक के मैसूर में दशहरे की शान रहे 64 वर्षीय बुजुर्ग हाथी 'अर्जुन' की मौत के बाद वन विभाग के अभियान पर सवाल उठने लगने हैं। अर्जुन को सोमवार को जंगली हाथी को पकड़ने के लिए अभियान में शामिल किया गया था। इस दौरान जंगली हाथी से उसकी भिड़ंत हो गई और पेट में दांत लगने से उसने दम तोड़ दिया। अर्जुन की मौत के बाद सोशल मीडिया पर "अर्जुन के लिए न्याय" अभियान चल रहा है।