x

तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को है दूसरी शादी होने तक पूर्व पति से गुजारा भत्ता पाने का अधिकार- हाईकोर्ट

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: live law

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक फैसले में कहा कि तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भी दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत पति से गुजारा भत्ता पाने का अधिकार है। वे इद्दत की अवधि के बाद भी दूसरा विवाह करने तक इसे प्राप्त करने के लिए अदालत में दावा दायर कर सकती हैं। एक मुस्लिम महिला की ओर से दाखिल आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर ये फैसला दिया गया।