यूट्यूब देख कर ही न करें हेयर ट्रांसप्लांट, एनएमसी ने दिया डॉक्टरों को निर्देश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ava care medical
सरकार ने हेयर ट्रांसप्लांट जैसी सर्जरी को लेकर लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। 20 सितंबर को एनएमसी द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार डॉक्टरों से कहा गया है कि वे बिना पर्याप्त प्रशिक्षण के हेयर ट्रांसप्लांट जैसी सर्जरी न करें। यूट्यूब या वर्कशाप देख लेना भर पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं है। साथ ही मरीजों से कहा गया है कि वे पहले चिकित्सक के बारे में पड़ताल करें, तभी हेयर ट्रांसप्लांट कराएं।
