बेंगलुरु में मरीज को बचाने के लिए डॉक्टर ने लगाई 3 किलोमीटर की दौड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
बेंगलुरु के सर्जन गोविंद नंदकुमार ने मरीज की जान बचाने के लिए जो किया वो दूसरों के लिए मिसाल बना। वो 30 अगस्त को एक अर्जेंट लेप्रोस्कोपिक गॉलब्लैडर की सर्जरी करने जा रहे थे, लेकिन वे रास्ते में जाम में फंस गए। उन्हें लगा कि देर होने से महिला की जान को खतरा हो सकता है, इसलिए तीन किलोमीटर तक दौड़ लगाकर वो हॉस्पिटल पहुंचे और मरीज की जान बचाई।
