हिंदू संगठनों के समर्थन पर डॉक्टर को मिली सर तन से जुदा करने की धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गाजियाबाद के एक डॉक्टर को अमेरिका के नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कन्हैया कुमार और अमरावती के उमेश की तरह ही हत्या करने की बात कही। उन्होंने सर तन से जुदा करने की बात कही। डॉक्टर अरविंद वत्स 'अकेला' का गाजियाबाद में सीताराम हृदयनाथ चिकित्सालय है। डॉक्टर कहना है कि मुकदमा दर्ज करा दिया है। वो और उनका परिवार दहशत में हैं।
