पीओके में डॉक्टर्स के हाल बेहाल, पीपीई किट की कमी के चलते संक्रमितों के इलाज के दौरान संक्रमण का खतरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पीओके में डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारियों ने इमरान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि पीपीई किट की कमी के कारण संक्रमितों का इलाज करते समय उन्हें खुद संक्रमण का ज्यादा खतरा है। मुजफ्फराबाद के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार हमें जानबूझकर मौत के मुंह में झोंकना चाहती है, क्योंकि हमें बिना सेफ्टी किट के ही मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है।
