पाकिस्तान के अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे का सिर काटकर गर्भाशय में छोड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India tv news
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के एक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान उसके बच्चे का सिर काटकर उसके गर्भ में ही छोड़ दिया है। इसके बाद 32 वर्षीय हिंदू महिला की जान जाते-जाते बची। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना पर सिंध की सरकार ने सख्ती दिखाते हुए घटना की तह तक जाने के लिए एक मेडिकल इंक्वायरी बोर्ड का गठन किया है।
