डॉक्टर्स ने महिला के पेट से निकाला 47 किलो का ट्यूमर, वजन रह गया आधा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अहमदाबाद में डॉक्टर्स ने एक महिला के पेट से 47 किलो का ट्यूमर निकाला। महिला का वजन अब 49 किलो रह गया है। पहले उसका वजन 96 किलो था। 56 वर्षीय महिला को पिछले 18 वर्षों से ये ट्यूमर था। डॉक्टर्स की टीम का हिस्सा रहे ऑन्को-सर्जन नितिन सिंघल ने बताया कि, "प्रजनन आयु-वर्ग की महिलाओं में फाइब्रॉएड आम है, लेकिन शायद ही कभी ट्यूमर इतना बड़ा हो जाता है।"
