जबलपुर में आईएमए की मीटिंग में डॉक्टर्स ने आपस में की हाथापाई, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: navbharattimes
जबलपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की एनुअल मीटिंग के दौरान डॉक्टरों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। आईएमए के प्रदेश सचिव और जबलपुर अध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र पांडे ने बताया कि एक साल पहले डॉ. राकेश पाठक को एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। यहां उनका सम्मान हो रहा था। तभी इंदौर-ग्वालियर के कुछ डॉक्टर एमआईए का हेडक्वॉर्टर इंदौर या ग्वालियर में शिफ्ट करने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे।
