सेना के तीनों अंगों में काम कर डॉ. आरती सरीन ने रचा इतिहास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एयर मार्शल डॉ. आरती सरीन थल सेना और नौसेना के बाद अब वायुसेना के लिए सेवाएं देंगी। आरती 1985 में थलसेना में शामिल हुईं। 1989 से 2022 तक नौसेना में सेवाएं दीं। आरती ने 1985 में सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा में कमीशन हासिल किया। उन्हें 1989 में नौसेना में बतौर सर्जिकल लेफ्टिनेंट नियुक्ति मिली। अक्टूबर 2022 में उन्होंने नौसेना के पुणे स्थित आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज की कमांडेंट के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
