पंजाब में मान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला बर्खास्त, भ्रष्टाचार के लगे आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पंजाब में मान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला बर्खास्त हुए। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। पेशे से डेंटल सर्जन और मानसा से विधायक बने डॉ. विजय सिंगला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रसिद्ध पंजाबी गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को हराया था। देश के इतिहास में दूसरी बार एक मुख्यमंत्री ने सीधे अपने मंत्री पर कड़ी कार्रवाई की। मंत्री ने अपनी गलती मान ली है।
