मॉस्को में फिर हुआ ड्रोन हमला, 48 घंटे में उसी बिल्डिंग पर दूसरा अटैक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Seattletimes
रुस की राजधानी मॉस्को में एक बार फिर ड्रोन से हमला किया गया है। 48 घंटों में यह ड्रोन का दूसरा हमला है। हमले में मॉस्को की एक सरकारी बिल्डिंग को निशाना बनाया गया है। हमले के बाद वनुकोवो एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। सभी फ्लाइट कैंसल कर दी गई। मॉस्को में इमरजेंसी सर्विसेज एक्टिव हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है।
