x

खुलासा: एयरफोर्स स्टेशन पर हमले के दिन एक और हमले की थी साजिश

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

खुलासा हुआ कि एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले के दिन शहर में एक और हमला करने की साजिश रची गयी थी। बठिंडी से आईईडी के साथ पकड़े गए आतंकी नदीम ने इसकी साजिश रची थी। रात को ड्रोन हमला होने के बाद दिन में शहर में आईईडी से विस्फोट किया जाना था। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है 27 जून को एयरफोर्स स्टेशन के बाद एक और हमला होना था, लेकिन नाकाम कर दिया।