अरनिया सेक्टर में ड्रोन की घुसपैठ, बीएसएफ की फायरिंग के बाद वापस लौटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू संभाग के अरनिया सेक्टर में अलसुबह सवा 4 बजे सीमा पार से ड्रोन की घुसपैठ हुई। हालांकि, बीएसएफ ने कार्रवाई करते हुए ड्रोन को खदेड़ा। ड्रोन के जरिए सीमा पार से आईईडी भेजी जा रही हैं। बता दें कानाचक क्षेत्र में मंगलवार को मिली आईईडी जम्मू-पुंछ हाईवे के अखनूर के नजदीक थी। इसके पहले पिछले साल अखनूर पुल के नजदीक हाईवे के पास छह किलो की आईईडी मिली थी।
